विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हालांकि, अभी विश्वविद्यालय की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि स्थगित परीक्षाएं कब से होंगी। विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा है कि संशोधित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी कॉलेजों को बंद रखने के साथ ही हॉस्टलों को भी 11 मई तक बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने बयान जारी किया है कि तत्काल प्रभाव से सभी कॉलेजों / संस्थानों में सभी परीक्षाएं स्थगित कर जाएं। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को अपने लैपटॉप, मार्कशीट और प्रमाणपत्र सहित मूल्यवान सामान साथ ले जाने के लिए कहा गया है।