मथुरा का जीएलए विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराता है। इसी श्रंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘झूम‘, जो कि हर साल सफलता के नए आयाम स्थापित करता आया है।
विज्ञापन
इस वर्ष भी इस दो-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकगण के सहयोग से उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें प्रबंधन विभाग के बीबीए, बी.कॉम ऑनर्स, बीबीए फैमिली बिजनेस और बीबीए ऑनर्स के 1200 से भी अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता दिखाकर इसकी सफलता में चार-चांद लगा दिए। नृत्य, संगीत, कॉमेडी, स्क्टि और गानों से सजा यह कार्यक्रम निश्चय ही जीएलए विश्वविद्यालय के कुछ अति प्रसिद्ध कार्यक्रमों में से एक है।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन के साक्षी बी.कॉम आनर्स के सभी विद्यार्थी और बीबीए एवं बीबीए फैमिली बिजनेस के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। मुख्य अतिथि रूप में एआईसीपीए यूएसए की वाइस प्रेसीडेंट- प्रोफेशन मीडिया एकेडिमिक एण्ड स्टूडेंट एंगेजमेंट मिस. जुआन फिओरे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथियों की रूप में एआईसीपीए की सीनियर डायरेक्टर- एकेडिमिक एण्ड स्टूडेंट एंगेजमेंट मिस. यूवॉन हिंसौन और एआईसीपीए मलेशिया के निदेशक एक्रिडिटेशन मिस. कैरिन फैंग और चार्टेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एकाउंटेंट्स इंडिया के कंट्री मैनेजर अजय लालवानी और नार्थ इंडिया के एसोसिएट मैनेजर विनीत पवार ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की सफलता में महती भूमिका निभाई।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. ए.एम अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह और प्रबंधन विभागाध्यक्ष (स्नातक) प्रो. सोमेश धमीजा और उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत स्व. श्री गणेशीलाल अग्रवाल जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया।
प्रतिकुलपति प्रो. ए.एम. अग्रवाल ने इस दो-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेशित कीं और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं की भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके उपरांत कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में विद्यार्थियों को कर्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्हें पढ़ाई एवं मनोरंजन के बीच के तालमेल को आगे भी बनाए रखने की नसीहत दी।
प्रतिकुलपति श्री अग्रवाल ने बीबीए, बीबीए फैमिली बिजनेस एव बी.कॉम ऑनर्स के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि इन पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले सर्वांगीण विकास के अवसरों के परिणाम प्रतिवर्ष बढ़ती विद्यार्थियों की संख्या के रूप में परिलक्षित हो रहे हैं।
जीएलए विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
प्रस्तुतियों की श्रंखला में बीबीए प्रथम वर्ष की मनीशा मेठवानी ने सरस्वती एवं गणेश वंदना से शुभ शुरूआत की। बीबीए की वंषिका सक्सेना ने एकल नृत्य और बी. कॉम की आदित्य एण्ड ग्रुप ने समूह नृत्य से समां बांध दिया। डुएट सीगिंग में बी.कॉम के सत्यम और प्रणव अपने सुमधुर आवाज से समां बांध दिया। ग्रुप डांस में बीबीए तृतीय वर्ष के धीरज और हर्शवर्धन ने बी. कॉम प्रथम वर्ष की रूचिता के साथ जमकर धूम मचाई।
कॉमेडी का तड़का बी कॉम तृतीय वर्ष के नीरेन्द्र एण्ड ग्रुप ने स्टेंडअप कॉमेडी से लगाया और समूचा प्रांगण ठहाकों से भर उठा। बीबीए और बी कॉम तृतीय वर्ष के सागर एण्ड ग्रुप ने स्किट के माध्यम से सशक्त प्रस्तुति दी। बी.कॉम प्रथम वर्ष की दृष्टि और साथियों ने ग्रुप डांस के माध्यम से श्रोताओं को झूमने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के एल्यूमनस और मि. इंडिया 2017 के स्टाइल आइकॉन लक्ष्य शर्मा (बीबीए 2009-12) ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों में रोमांच भर दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और अपनी सफलता के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को श्रेय दिया। अन्य प्रस्तुतियों के पश्च्यात प्रथम दिवस के कार्यक्रम की समाप्ति पर विभागाध्यक्ष प्रो. धमीजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
‘झूम 2018‘ के दूसरे दिन का कार्यक्रम बीबीए, बीबीए फैमिली बिजनेस और बीबीए ऑनर्स पाठ्यक्रम में अध्ययनरत प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया।
बीबीए की वंषिका सक्सेना और काजल सिंह ने डूएट डांस, बीबीए की मेघा वाश्र्णेय ने सोलो डांस, बी.कॉम के कपिल यादव और दीपक यादव ने डूएट डांस, बीबीए फैमिली बिजनेस के तरूण माहेश्वरी ने सोलो डांस, बी.कॉम ऑनर्स के विनीत एण्ड ग्रुप ने सोलो डांस, बीबीए के रोहित और श्रुती ने डूएट सांग, बीबीए के रोहित ने सोलो सांग, अभिषेक त्रिपाठी एण्ड ग्रुप ने नाट्यकला के माध्यम से दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन नैना, पुलकित चोखानी, साजिद, सानिध्य, श्रुती, अनमोल, दीपिका, आयुशी, श्रेया, नितिन, काव्या, बलजीत, श्रुति, श्रुत कीर्ति, विनीत, अनुज, सिद्धार्थ और करन ने किया। वो प्रस्तुतियों के साथ-साथ अपनी वाकपटुता से भी दर्षकों मनोजरंजन करते रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिकुलपति एवं प्रबंधन संस्थान के निदेषक प्रो. ए.एम. अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को उत्कृश्ट आयोजन हेतु साधुवाद दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. सोमेश धमीजा ने दो-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष तौर पर विश्वविद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान के आशीर्वाद एवं सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अरूणा धमीजा, कृश्णवीर सिंह, डॉ. अमित कुमार, रितेष शर्मा, शुभ्रा भारद्वाज, अंकुर पालीवाल, प्रगल्भ शर्मा, विजय कुमार, डॉ. कपिल बंसल, डॉ. मिनी जैन, अभिनव चंदेल, अमित अग्रवाल, मनीश गोस्वामी, आशीष चतुर्वेदी एवं ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशांत तिवारी, त्रिलोक प्रताप सिंह आदि शिक्षकों की प्रमुख भूमिका रही।