CUET UG 2022 Tie Breaker Policy समान अंक पर किसे मिलेगी प्राथमिकता?
एक ही सीयूईटी स्कोर वाले दो छात्र एक ही कॉलेज और पाठ्यक्रम को पहली वरीयता के रूप में चुनते हैं तो इस मामले में टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा। टाई ब्रेकर पॉलिसी के तहत उम्मीदवार छात्रों को कक्षा 12वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके लिए तीन विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंकों की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ तीन भी समान हैं, तो सर्वश्रेष्ठ चार की तुलना की जाएगी और फिर सर्वश्रेष्ठ पांच की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ पांच विषय भी समान आते हैं तो उस स्थिति में, अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को सीट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :
CUET UG 2022 Result: आज रात 10 बजे जारी होगा सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
CUET UG 2022 लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार शामिल रहे
15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में तकरीबन 14.90 लाख छात्रों को हिस्सा लेना था। हालांकि इस परीक्षा में छात्रों का ओवरऑल अटेंडेंस तकरीबन 60 फीसदी रही है। यानी लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।