फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: सीयूईटी में डीयू को मिले सबसे ज्यादा आवेदन, दूसरे-तीसरे स्थान पर बीएचयू इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Wed, 05 Apr 2023 09:37 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET Registration 2023: सीयूईटी के लिए इस बार करीब 14 लाख आवेदन मिले हैं। इसके साथ ही डीयू विद्यार्थियों की पहली पसंद के रूप में सामने आया है। जबकि बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय क्रमश: इसे मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
 
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cuet UG Registration 2023: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के लिए इस साल 14 लाख आवेदन मिले हैं। यह पिछले साल से 41 फीसदी ज्यादा है। आवेदन करने वालों में सबसे ज्यादा विद्यार्थी उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद दिल्ली व बिहार के विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए मिले हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) दूसरे व इलाहाबाद विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

सीयूईटी के जरिये देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। परीक्षा 21 से 31 मई के बीच होगी। इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए 16.85 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 13.99 लाख ने आवेदन फॉर्म जमा किया है। सीयूईटी यूजी में 2022 में 90 विवि थे। लेकिन 2023 में यह संख्या बढ़कर 242 हो गई है।

देशों की संख्या भी बढ़ी

पिछले साल सीयूईटी के लिए 59 देशों के विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस बार देशों की संख्या 74 हो गई है। यूरोप, एशिया, अमेरिका और खाड़ी के इन देशों से 1,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

जम्मू-कश्मीर से आवेदन में उछाल

जम्मू-कश्मीर से आवेदनों में काफी उछाल आया है। 2022 में कुल 13021 विद्यार्थी थे। इस साल यह संख्या 82,655 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 6.3 गुना अधिक है।

पूर्वोत्तर के आवेदक 31 फीसदी बढ़े

पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 31 फीसदी बढ़ी है। 2022 में इन राज्यों से 59,208 छात्र-छात्राओं ने आवेदन जमा किए थे, इस बार यह संख्या बढ़कर 77,365 हो गई है।

दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा

सीयूईटी-यूजी आवेदकों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। सीयूईटी यूजी में पिछले साल 12.50 लाख ने पंजीकरण कराया था। 9.9 लाख ने फॉर्म जमा किए थे। मेडिकल में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) देश की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें औसतन 18 लाख पंजीकरण हर साल होते हैं।

 
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की संख्या 90 से 242 पहुंची  

सीयूईटी-यूजी में 2022 में 90 विश्वविद्यालय थे। 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 242 हो गई है। यह उल्लेखनीय वृद्धि स्नातक कक्षाओं में दाखिल के लिए सीयूईटी यूजी के एक लोकप्रिय विकल्प बनने का संकेत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें