फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET-UG: सीयूईटी-यूजी आज से, 25 तक होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे 8 लाख छात्र

Sun, 21 May 2023 05:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि 750 केंद्रों में परीक्षा की तैयारियां पूरी, 12वी के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का रिवीजन करें।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी-यूजी 2023 की परीक्षा का पहला सत्र रविवार से शुरू हो रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी-यूजी की 21 से लेकर 25 मई तक की परीक्षा में आठ लाख छात्र शामिल होंगे। इसके लिए 750 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छात्रों से आग्रह है कि वे 12वीं के एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम का रिवीजन करें। इसी पर आधारित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि सीयूईटी-यूजी की परीक्षा में लड़के और लड़कियों की समान संख्या है। परीक्षा में 200 प्रश्नपत्र का कम्बिनेशन होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर, इंटरनेट, सुरक्षा आदि की जांच की है।

छात्रों से आग्रह है कि वे एक से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए ताकि कोई दिक्कत हो तो उसका समाधान किया जा सके। एडमिट कार्ड में लिखी जानकारियां अच्छे से पढ़े।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में अतिरिक्त कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी कंप्यूटर में दिक्कत आती है तो तुरंत छात्र को दूसरा कंप्यूटर उपलब्ध करवाया जा सके। प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर लिखना शुरू करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर परीक्षा अधिकारी से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें