CUET UG Answer Key: रात 11:50 बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट 2022 की उत्तर कुंजी को डाउनलोड और चेक किया है, वे भी इस पर शनिवार, 10 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने के बाद शनिवार, रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि एनटीए द्वारा जारी CUET UG उत्तर कुंजी अंतरिम है। चुनौतियों के निस्तारण और आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उसके आधार पर ही CUET UG का परिणाम 15 सितंबर, 2022 तक जारी किया जाना निर्धारित है।