नोट करें परीक्षा की नई तिथियां
अब संशोधित कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 31 मई 2026 को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा है कि इन तिथियों के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
देशभर और विदेशों में हो रही परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और जून के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ कुछ विदेशी परीक्षा केंद्रों पर भी किया जा रहा है।
इस वर्ष परीक्षा के लिए करीब 15.68 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी। इसी वजह से करीब 12,906 अलग-अलग विषय संयोजनों के लिए लगभग 67.5 लाख टेस्ट सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।