फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2026 Exam: 96.6 प्रतिशत छात्रों को मिला पसंदीदा एग्जाम सिटी, बाकी 3.4% बच्चों के लिए दोबारा खुली विंडो

Wed, 06 May 2026 01:04 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Exam: एनटीए ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2026 के परीक्षा शहर आवंटन में 96.6% उम्मीदवारों को उनकी पसंद का एग्जाम सिटी आवंटित किया गया है। वहीं, बाकी 3.4% अभ्यर्थियों के लिए सुधार (correction) विंडो खोली गई है, ताकि वे अपने परीक्षा शहर में आवश्यक बदलाव कर सकें।
 
विज्ञापन
CUET UG 2026 Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में करेगी। एनटीए ने सीयूईटी यूजी के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 15.68 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 96.6% को उनकी प्राथमिकता वाले परीक्षा शहरों में ही केंद्र दिए गए हैं।

लगभग 79% उम्मीदवारों को मिला उनकी पहली पसंद का शहर

करीब 79% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर मिल गया है। वहीं 3.4% ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्हें ज्यादा मांग और सीमित सीटों की वजह से मनचाहा शहर नहीं मिल सका। ऐसे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए विकल्प के जरिए खाली सीटों वाले दूसरे शहर चुन सकते हैं। यह सुविधा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दी जा रही है।

विज्ञापन

 
श्रेणी विवरण
पहली पसंद का शहर 79%  
पसंदीदा शहरों में आवंटन 96.6%  
प्राथमिकता से बाहर आवंटन 3.4%

देशभर में 35 शिफ्टों में होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2026 में उम्मीदवार एक साथ अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं। इसी कारण कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं और हर छात्र ने औसतन 4 से 5 विषय चुने हैं। छात्रों ने अलग-अलग विषयों के कई संयोजन चुने हैं, जिससे परीक्षा का स्तर काफी बड़ा हो गया है। इसे सही तरीके से कराने के लिए देशभर में 35 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विषय चयन के आधार पर उम्मीदवारों का वितरण

सीयूईटी यूजी 2026 में उम्मीदवारों ने अलग-अलग संख्या में विषय चुने हैं। आंकड़ों के अनुसार, 11,140 छात्रों ने केवल 1 विषय, 31,011 ने 2 विषय, 2,93,660 ने 3 विषय, 3,63,096 ने 4 विषय और सबसे ज्यादा 8,69,959 उम्मीदवारों ने 5 विषयों का चयन किया है। इससे साफ है कि ज्यादातर छात्र अधिकतम विषय चुन रहे हैं, जिससे परीक्षा का दायरा काफी बड़ा हो गया है।

वहीं आवंटन में चुनौती इसलिए भी बढ़ी क्योंकि करीब 6,74,352 पंजीकरण, यानी लगभग 43% उम्मीदवार, सिर्फ तीन राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से हैं। इन राज्यों में ही 9,922 अलग-अलग विषय संयोजनों के साथ करीब 29,93,554 परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

एनटीए ने कहा कि केंद्र आवंटन के दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। उम्मीदवार का चुना हुआ शहर, विषयों का संयोजन और परीक्षा की शिफ्ट। जब किसी शहर में इन तीनों के लिए मांग ज्यादा हो जाती है, तो उम्मीदवारों को पास के या दूसरे शहरों में केंद्र देना पड़ता है। इसके अलावा सुरक्षित CBT सेंटर, प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने जैसे कारण भी आवंटन प्रक्रिया को और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं।
 
विषयों की संख्या उम्मीदवार
1 11,140
2 31,011
3 2,93,660
4 3,63,096
5 8,69,959
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए नया मौका

प्राथमिक आवंटन पूरा होने के बाद एनटीए ने कुछ शहरों में अलग-अलग विषयों के लिए खाली स्लॉट की पहचान की है। जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के बाहर शहर मिला है, वे अब लॉग इन करके इन उपलब्ध स्लॉट में से नया शहर चुन सकते हैं। यह सुविधा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें