फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 8 मई से शुरू होंगे एग्जाम, देखें विवरण

Sat, 01 Mar 2025 08:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2025: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीयूईटी यूजी परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी और यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में होगी।
विज्ञापन
CUET UG 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक छात्र अपनी नई लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन केंद्रीय, राज्य, निजी और डिम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) होगी। इसके बाद, 23 मार्च 2025 तक उम्मीदवार शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन में किसी भी प्रकार की सुधार के लिए 24 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा।

CUET UG 2025: महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 01 मार्च 2025
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2025 (रात 11.50 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025 (रात 11.50 बजे तक)
  • आवेदन पत्र के विवरणों में सुधार: 24 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 (रात 11.50 बजे तक)
  • परीक्षा की तिथि: 08 मई 2025 से 01 जून 2025 तक (संभावित)

CUET UG 2025: 8 मई से शुरू होगी परीक्षा 

सीयूईटी यूजी परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी और यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी, जैसा कि पिछले साल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया था। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक होगा। पिछले साल (2024) में परीक्षा 15 से 18 मई तक पेन और पेपर प्रारूप में और 21 से 24 मई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एक समय में अधिकतम 5 विषयों के लिए परीक्षा में बैठ सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।

CUET UG 2025: इस बार 37 विषयों की होगी परीक्षा

इस बार पेपर की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है। 2025 में डोमेन सब्जेक्ट 29 से घटाकर 23 कर दिए गए हैं और लैंग्वेज के पेपर 33 से घटाकर 13 कर दिए गए हैं। छात्रों को एक और विकल्प भी दिया गया है। छात्रों ने जो विषय 12वीं में नहीं पढ़ा है, उसे भी एग्जाम के लिए चुन सकते हैं। डोमेन सब्जेक्ट में सिलेबस NCERT का होगा। एग्जाम विभिन्न शिफ्ट में 13 भाषाओं में होगा।
विज्ञापन

CUET UG 2025: आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 विषयों तक परीक्षा शुल्क 1000 रुपये होगा, जबकि हर अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 विषयों तक के लिए 900 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांगजन/तीसरे लिंग के उम्मीदवारों के लिए 3 विषयों तक के लिए 800 रुपये शुल्क है और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 350 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। विदेशों में परीक्षा केंद्रों के लिए शुल्क 4500 रुपये होगा और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 1800 रुपये शुल्क लिया जाएगा।


CUET UG 2025: के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक सीयूईटी यूजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर उपलब्ध CUET UG पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।  
  • एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।  
  • पंजीकरण के बाद, अपने खाते में लॉगिन करें।  
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।  
  • "सबमिट" पर क्लिक करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।  
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक हार्ड कॉपी रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें