CUET UG 2025 Exam Technical Glitches: 26 मई 2025 को आयोजित हुई सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा उस समय विवादों में आ गई जब देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के चलते परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई।
पैन इंडिया सर्वर इश्यू से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लेकर दिल्ली, पटना, कानपुर और फरीदाबाद तक कई केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने की वजह से छात्रों को समय पर प्रवेश नहीं दिया गया। अयोध्या के एक केंद्र की तस्वीर साझा करते हुए एक उम्मीदवार ने लिखा, “सुबह 8:25 बजे तक किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी गई, जबकि रिपोर्टिंग टाइम 7 से 8:30 बजे था। केंद्र कह रहा है कि सर्वर डाउन है।”
देशभर के कई केंद्रों पर 'अनिश्चितता' का माहौल
राजधानी दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा में देरी की जानकारी सामने आई है। एक प्रोफेसर ने लिखा, “CUET UG 2025 की 26 मई को सुबह 9 बजे होने वाली परीक्षा Pawan Ganga Education Centre 2 पर अभी भी अनिश्चित है।”