ग्रेड वाइज रिजल्ट आंकड़े
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में ग्रेड वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सबसे अधिक छात्र B ग्रेड में पास हुए हैं। कुल 6,62,367 छात्रों (52.38%) को 61% से 80% अंकों के बीच मिले, जिससे वे B ग्रेड में शामिल हुए। वहीं, 2,48,542 छात्रों (19.65%) ने 81% से 100% तक अंक प्राप्त कर A ग्रेड हासिल किया। इसके अलावा, 3,09,317 छात्रों (24.46%) को C ग्रेड मिला, जिनके अंक 41% से 60% के बीच रहे। सबसे कम संख्या D ग्रेड वालों की रही, जिसमें 33% से 40% अंक पाने वाले केवल 2,143 छात्र (0.17%) शामिल रहे।
| ग्रेड |
प्रतिशत सीमा |
छात्र संख्या |
प्रतिशत (%) |
| A ग्रेड |
81% - 100% |
2,48,542 छात्र |
19.65% |
| B ग्रेड |
61% - 80% |
6,62,367 छात्र |
52.38% |
| C ग्रेड |
41% - 60% |
3,09,317 छात्र |
24.46% |
| D ग्रेड |
33% - 40% |
2,143 छात्र |
0.17% |
ऐसे करें RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 चेक
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज में "RBSE Class 8th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट करें।