पात्रता और कट-ऑफ
आप जिस भी कोर्स और यूनिवर्सिटी में आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए जरूरी पात्रता मानदंडों की अच्छी तरह से जांच कर लें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, विषय संयोजन और कोई भी विशिष्ट पात्रताएं शामिल हो सकती हैं। यूनिवर्सिटी में छात्रावास की उपलब्धता, उसका स्थान, शिक्षक, पढ़ाई का माहौल और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जांच जरूर कर लें। इससे कॉलेज और कोर्स का चयन करने में सहूलियत होगी। किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में संबंधित यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग सेल या हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
काउंसलिंग पोर्टल लिंक
- एएमयू: counselling.amuonline.ac.in
- बीएचयूः bhu.ac.in/Site/AdmissionCounselling/1_2_16_Main-Site
- डीयू: admission.uod.ac.in
- इलाहाबाद विश्वविद्यालयः allduniv.ac.in
- जेएनयू: jnuee.jnu.ac.in
बैकअप विकल्प जरूर रखें
मनपसंद कोर्स या कॉलेज के साथ-साथ सुरक्षित और बैकअप विकल्प भी रखें। काउंसलिंग राउंड और अपग्रेडेशन प्रक्रिया को समझें। बहुत से संस्थान कई चरणों में काउंसलिंग कराते हैं। जानें कि क्या आपको फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट का विकल्प मिलेगा या नहीं। समय रहते अपग्रेडेशन का विकल्प चुनें या सीट फ्रीज करें। केवल ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें।