CUET UG 2025 Counselling: देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी कोर्सेज) में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणामों की घोषणा के बाद आपका विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। इसके बाद आपको सीयूईटी काउंसलिंग फॉर्म भरकर संबंधित विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रियाओं के लिए पंजीकरण करना होता है। हालांकि, मनपसंद कॉलेज और कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
परिणाम घोषित होने के बाद सबसे पहले आपको सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर तय करें और उसे सावधानी से भरें। प्रत्येक विश्वविद्यालय के कोर्सवार कट-ऑफ सूची का ध्यान रखें। इससे मनचाहा कॉलेज और कोर्स पाने में आसानी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली मेरिट सूची का ध्यान रखें और उसके शेड्यूल से भी अपडेटेड रहें।