CUET UG 2025: टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के तहत अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिन छात्रों ने 13 से 16 मई 2025 के बीच अकाउंटेंसी पेपर में भाग लिया था, उन्हें संशोधित परीक्षा पैटर्न के अनुसार दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए एनटीए ने एक पोर्टल खोला है, जहां इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 दोपहर 1 बजे तक पुनः परीक्षा में शामिल होने की सहमति दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा और "Re-test Consent" फॉर्म भरना होगा। यह एक वैकल्पिक विकल्प है, यानी जो छात्र दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, वही इस विकल्प को चुनें। एक बार पुनः परीक्षा में शामिल होने की सहमति दे दी गई, तो पहले दी गई परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मान्य नहीं मानी जाएगी। सीयूईटी यूजी रीटेस्ट 2025 की तिथि, समय और केंद्र के बारे में विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।
एनटीए ने कहा, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet pta nic in पर नजर रखें।"