हालांकि, यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने बताया कि इस साल सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा। कोई विशेष बदलाव नहीं है। छात्रों के पास विषयों के समान विकल्प होंगे, आगामी वर्ष का प्रारूप समान होगा, और यह कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भी होंगे। कुमार ने कहा कि पिछले साल सीयूईटी के लिए 14.9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और इसके लिए प्रत्येक दिन लगभग 450 केंद्रों की आवश्यकता थी, इसलिए इस वर्ष हम लगभग 1000 केंद्र तैयार कर रहे हैं।
यूजीसी के चेयरमैन ने कहा कि यह मानते हुए कि अगर आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है अगर हमें प्रति दिन लगभग 600 केंद्रों की आवश्यकता होती है तो हमारे पास स्टैंडबाय के रूप में अभी भी अतिरिक्त केंद्र होंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ियां और अन्य समस्याएं जो पिछले साल थीं, कम से कम हो जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि एनटीए के 27 डोमेन-विशिष्ट विषयों और 33 भाषाओं की पेशकश जारी रहेगी, जिनमें से एक उम्मीदवार अधिकतम नौ विषयों का चयन कर सकता है। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सीयूईटी 2023 का आयोजन 21 से 31 मई के बीच किया जाएगा। एनटीए ने परीक्षा के लिए रिजर्व तिथियां एक से सात जून, 2023 के मध्य तय कर रखें हैं।