फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: कैमिस्ट्री समेत छह विषयों में 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे, 50 में से 40 प्रश्नों के देने होंगे उत्तर

Tue, 14 Mar 2023 04:50 AM IST
गुलाम अहमद सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

कैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस (सीएस), इॅकोनोमिक्स, मैथ्स, बिजनेस स्ट्डी और अकाउंटेंसी विषय के छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह समय उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने से लेकर उसे लिखने के लिए दिया जा रहा है। सीयूईटी यूजी 2023 के इन छह विषयों के छात्रों को परीक्षा में एक घंटे का समय मिलेगा। जबकि अन्य विषयों के छात्रों के लिए समय सीमा 45 मिनट की रहेगी।
विज्ञापन
CUET : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले की प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी 2023 में छह विषयों के छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। कैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस (सीएस), इॅकोनोमिक्स, मैथ्स, बिजनेस स्ट्डी और अकाउंटेंसी विषय के छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह समय उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने से लेकर उसे लिखने के लिए दिया जा रहा है। सीयूईटी यूजी 2023 के इन छह विषयों के छात्रों को परीक्षा में एक घंटे का समय मिलेगा। जबकि अन्य विषयों के छात्रों के लिए समय सीमा 45 मिनट की रहेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अन्य हितधारकों की पिछले दिनों आयोजित बैठक में छात्रों के लिए यह बड़ी राहत दी गई है। छात्रों और अभिभावकों की मांग के आधार पर एनटीए ने हितधारकों के साथ सीयूईटी यूजी 2023 में बदलाव को लेकर बैठक बुलायी थी। इसमें जिन विषयों के प्रश्न पत्र और उसे हल करने में छात्रों को अधिक समय लगता है, उन्हें 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त समय देने पर चर्चा हुई। इसके आधार पर बैठक में 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने पर सहमति बनी है। इस बैठक के प्रस्ताव और चर्चा के फैसले अभी अंंतिम फैसला होना बाकी है। जल्द ही इस बैठक के प्रस्ताव पास को मंजूरी मिलने के बाद एनटीए और यूजीसी अधिसूचना जारी करेंगे।

दो में से एक प्रस्ताव पर चर्चा
बैठक से पहले एनटीए ने दो प्रस्ताव तैयार किये थे। सीयूईटी यूजी की परीक्षा में प्रति विषय में अभी तक कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें से 40 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। हालांकि इसमें बदलाव करते हुए प्रति विषय में कुल 50 प्रश्नों की जगह 40 प्रश्न पूछने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। इसके तहत कुल 40 में से छात्रों को 30 प्रश्नाें का उत्तर देना था। हालांकि प्रश्न संख्या कम करने से रिजल्ट तैयार करने में दिक्कत आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें