CUET UG 2023 Admit Cards Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 मई से 2 जून के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CUET 2023 UG परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षाएं चल रही हैं। यह परीक्षा 6 जून 2023 को समाप्त होंगी। सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र चरणों में जारी किए जाते हैं। इससे पहले दो चरणों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है।
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने बताया कि 29, 30, 31 मई और 01, 02 जून 2023 को निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2023 सुबह करीब 4.45 बजे लाइव कर दिया गया। सभी उम्मीदवारों को ईमेल भी भेजे गए थे।
सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर सीयूईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अब आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट ले लें