फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023 Admit Card Out: सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड जारी, नौ से 11 जून तक होगी परीक्षा

Wed, 07 Jun 2023 12:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अगले सीयूईटी यूजी के अगले दौर के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी के अगले दौर 09 जून से 11 जून 2023 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आवेदक जो इन तारीखों पर सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, वे अब अपनी सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 और सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 21 मई, 2023 से जारी है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर की पर्ची में परीक्षा की तारीख, पाली, विषयों या परीक्षा पत्रों और माध्यम का उल्लेख होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

  • सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

  • सीयूईटी यूजी लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • सीयूईटी प्रवेश पत्र यूजी डाउनलोड करें।

  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एनटीए ने पांच जून से आठ जून के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) - 2023 का एडमिट कार्ड जारी किया था। 05, 06, 07, 08 जून, 2023 को पूर्वोक्त परीक्षा के लिए निर्धारित लगभग 1,73,908 उम्मीदवारों के लिए जारी किए जा गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें