फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMAT 2023 Answer Key: जिपमैट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 07 Jun 2023 10:57 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMAT 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
JIPMAT 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JIPMAT 2023 Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 28 मई को जिपमैट परीक्षा दी थी, वे जिपमैट 2023 की आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिपमैट 2023 आंसर की के लिए आपत्ति की सुविधा 7 जून (11:40) तक उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए जारी उत्तर कुंजी को लेकर असहमत आवेदक 07 जून 2023 तक 200 रुपये प्रति चैलेंज का शुल्क का भुगतान कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

जेआईपीएमएटी 2023 का आयोजन 28 मई, 2023 को देश भर के 78 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था।

JIPMAT 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “JIPMAT 2023 Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

JIPMAT 2023 क्या है?

JIPMAT या जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। JIPMAT स्कोर IIM बोधगया और IIM जम्मू में IPM प्रवेश में मदद करते हैं। परीक्षा पूरे भारत के 75 से अधिक शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 2.5 घंटे के लिए आयोजित की गई। JIPMAT प्रश्न पत्र में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर कुल 100 प्रश्न शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें