CUET UG 2022: इतने उम्मीदवारों ने किए आवेदन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग/यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि अब तक सीयूईटी यूजी, 2022 के लिए 9,50,804 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है। सीयूईटी के माध्यम से कुल 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और और 18 निजी विश्वविद्यालय हैं।
कब होगी परीक्षा?
एनटीए की ओर से CUET 2022 का आयोजन 15 जुलाई, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा देश के 554 शहरों और विदेश में भी 13 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में 15, 16, 19, 20 जुलाई और 04, 05, 06, 07, 08 और 10 अगस्त को किया जाएगा।
स्नातक पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को कुल 86 केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली में यूजी पाठ्यक्रम के लिए यह एकमात्र परीक्षा है। बता दें कि जमा किए गए आवेदन की संख्या के मुताबिक CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है।
CUET 2022: कैसे करें आवेदन?
CUET 2022 के लिए आवेदन दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET UG 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।