फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी फेज-6 के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 30 अगस्त को होगी

Sat, 27 Aug 2022 05:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022 Admit Cards: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा के छठे चरण में कुल 2.86 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। छठे चरण की आखिरी परीक्षा 30 अगस्त, 2022 को आयोजित होनी है।
विज्ञापन
CUET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2022 Phase 6 Admit Cards Released: सीयूईटी (यूजी) - 2022 परीक्षा के छठे चरण के लिए प्रवेश-पत्र जारी हो गए हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा के छठे चरण में कुल 2.86 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। छठे चरण की परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक हुई है। हालांकि, छठे चरण की आखिरी परीक्षा 30 अगस्त, 2022 को आयोजित होनी है। अधिकांश उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन

CUET UG एडमिट कार्ड यहां होंगे उपलब्ध

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर से छठे चरण के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।   
 

CUET UG से दाखिलों के लिए समान अवसर मिलेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य विश्वविद्यालयों में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) शुरू किया गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देश भर के उम्मीदवारों, विशेष रूप से ग्रामीण और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों को दाखिलों के लिए एक समान मंच और समान अवसर प्रदान करेगा और विश्वविद्यालयों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करने में मदद करेगा। 
 

विज्ञापन

CUET UG 2022 एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के चरण

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर 'CUET UG 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
  • चरण 3: अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 4: CUET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें