CUET UG Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था। CUET UG 2022 का आयोजन देशभर के 259 शहरों और विदेश में नौ शहरों में बनाए गए 489 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल 06 फेज में हुई थी। इस साल CUET यूजी के पहले संस्करण के लिए लगभग 14.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए के अनुसार, पहले स्लॉट में 8,10,000 जबकि दूसरे स्लॉट में 6,80,000 ने उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:
CUET UG Result 2022 OUT Live: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ सीयूईटी यूजी रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट
CUET UG Result 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा
केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CU) और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय दाखिलों के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम के माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए रैंक सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। 14.90 लाख उम्मीदवारों ने इस के लिए आवेदन किया था। पहले नंबर पर करीब 18 लाख आवेदन के साथ NEET UG और तीसरे स्थान पर करीब 09 लाख आवेदन के साथ JEE MAIN का स्थान है।
यह भी पढ़ें:
CUET UG 2022 Result: सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक