यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि सीयूईटी-पीजी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाली अवधि 16 जुलाई को समाप्त हो गई है। एनटीए विषय विशेषज्ञ अब प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करेंगे, जिसमें कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद एनटीए उत्तरकुंजियों को अंतिम रूप देगा। जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, हम आपको संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट करेंगे।