CUET PG Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था। इसके बाद एनटीए ने 24 सितंबर को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी।
CUET PG Result 2022: इतने छात्र हुए थे शामिल
CUET PG 2022 परीक्षा के लिए 3.6 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में करीब 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। करीब दो लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। आज इन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से छात्रों को उनके सीयूईटी स्कोरकार्ड के आधार पर उन्हें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।