फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2023: UGC-NTA ने जारी की सीयूईटी पीजी की अधिसूचना, आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी डिटेल

Mon, 20 Mar 2023 05:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC-NTA ने जारी की सीयूईटी पीजी की अधिसूचना, आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी डिटेल
 
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी दाखिला कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस साल भी NTA ही केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों / संगठनों / स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET-PG) आयोजित करेगा। सीयूईटी पीजी की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी सोमवार, 20 मार्च से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

 



 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET-PG) देश भर में किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) या अन्य प्रतिभागी राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों आदि में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को एकल परीक्षा का अवसर प्रदान करता है।
 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET-PG) के लिए  योग्यता, परीक्षा की योजना, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, परीक्षा शुल्क, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी एनटीए की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विस्तृत अधिसूचना पोस्ट कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन

उम्मीदवार 20 मार्च, 2023 से 19 अप्रैल, 2023 की अवधि के दौरान सोमवार रात से cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई का उपयोग करके भुगतान गेटवे के माध्यम से लागू शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें