खुद कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार स्वयं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध है। इसके अलावा, उम्मीदवार संबंधित पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी का आवेदन शुल्क कितना है?
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1200 रुपये रखा गया है।
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये, जबकि दिव्यांग (पीएच) अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
- यदि कोई उम्मीदवार अतिरिक्त टेस्ट पेपर चुनता है, तो सामान्य वर्ग से 700 रुपये और अन्य श्रेणियों से 600 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
- विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 7000 रुपये तय किया गया है, जबकि एडिशनल पेपर के लिए 3500 रुपये शुल्क देना होगा।
करेक्शन का मिलेगा अवसर
एनटीए की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुधार का मौका भी दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, वे करेक्शन विंडो के दौरान उसमें संशोधन कर सकेंगे। सुधार की यह सुविधा 18 जनवरी से 20 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।