40 हफ्तों में शिक्षण क्षमता बढ़ाने वाला ऑनलाइन कार्यक्रम
यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन है और 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है। इसमें 40 इंटरैक्टिव मॉड्यूल शामिल हैं और कोर्स के अंत में एक अंतिम परीक्षा भी होगी। कोर्स पूरा करने पर शिक्षकों को प्रमाणपत्र मिलेगा। यह पाठ्यक्रम देश भर के विज्ञान शिक्षकों के लिए उनकी समझ बढ़ाने, पढ़ाने के तरीकों को सुधारने और कक्षा में पढ़ाने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है।
हर मॉड्यूल को पूरा करने में लगभग 6-8 घंटे लगते हैं और नए मॉड्यूल हर सोमवार जारी किए जाएंगे। शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार मॉड्यूल को पढ़ सकते हैं। सभी मॉड्यूल और अंतिम परीक्षा को 40 हफ्तों के भीतर पूरा करना होगा।त
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ncert.nic.in
- अब होमपेज पर “Science Teaching Diploma/Online Course” सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “Apply Now” या “Register” लिंक चुनें।
- अपना पूरा विवरण भरें, जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, शिक्षा संबंधी जानकारी आदि।
- पंजीकरण शुल्क 2,000 का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।