जानें श्रेणीवीर आवेदन शुल्क
CUET PG 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को दो टेस्ट पेपर तक 1400 रुपये देने होंगे और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 700 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य-EWS और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क क्रमशः 1200 रुपये और 600 रुपये प्रति अतिरिक्त पेपर है।
आरक्षित वर्ग और विदेशी उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), थर्ड जेंडर और दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर तक 1000 रुपये शुल्क है, जबकि प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे। विदेश से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर तक 7000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर 3500 रुपये शुल्क है।