JKBOSE 10th Result: जम्मू और कश्मीर शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने अक्तूबर–नवंबर 2025 सत्र की कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीणाम में छात्रों का नाम, रोल नंबर, हर विषय के अंक, ग्रेड और पास/फेल की जानकारी दी गई होगी। ऑनलाइन रिजल्ट अस्थाई है, इसलिए छात्रों को अपनी असली मार्कशीट स्कूल से लेना जरूरी है।
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा कश्मीर डिविजन में 3 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसमें कश्मीर के दस जिलों के 68,804 छात्रों ने हिस्सा लिया। जम्मू डिविजन के आठ जिलों के विंटर जोन से 25,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 94,000 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, और लगभग 84 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इससे इस सत्र की सफलता दर उच्च दर्जे की साबित होती है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 12वीं की अक्तूबर-नवंबर सत्र की परीक्षा के नतीजे घोषित