CUET PG 2025 Application Correction 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो कल 11 फरवरी, 2025 को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले फॉर्म भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, exam.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उक्त परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट (https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/) पर जाएं और अपने विवरणों को सत्यापित करें। उन्हें सलाह दी जाती है कि यदि आवश्यक हो तो अपने संबंधित आवेदन पत्र में अपने विवरण में सुधार करें।"