तीन पारियों में एग्जाम
NTA CUET PG 2023 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से CUET PG 2023 आयोजित करेगा।
60 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा री-शेड्यूल
जिन 60 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है, उनमें अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और बहुत कुछ शामिल हैं। पाठ्यक्रमों की पूरी सूची आधिकारिक सीयूईटी पीजी वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
एनटीए ने कहा कि 5, 6, 7 और 8 जून को 245 शहरों के लगभग 4,25,928 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा देंगे। कुल 195 केंद्रीय, राज्य, निजी और अन्य विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी 2023 में भाग ले रहे हैं। 157 विषयों के लिए 37 पालियों में परीक्षा होगी।