CUET PG 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार पांच जून 2023 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) परीक्षा आयोजित करेगी। इससे पहसे पांच जून से 17 जून के बीच होने वाली CUET PG 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जून को जारी किया गया था। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA CUET PG 2023 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से CUET PG 2023 आयोजित करेगा।
सबसे पहले सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।