सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 9 जून से 11 जून तक आयोजित होने वाली है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की पर्ची में उस शहर के आवंटन की अग्रिम जानकारी होती है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
नौ, 10 और 11 जून को होने वाली परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची लगभग 1.86 लाख उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जांच/डाउनलोड करना आवश्यक है। सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों / संगठनों / स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।