एनटीए की आधिकारिक सूचना में लिखा है, “जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 15 जून 2023 के बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप / एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे”। यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) -2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो वह cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल लिख सकता है। या 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 और 14 जून की परीक्षा तिथियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी 2023) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन तिथियों पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।