फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2023: बीडीएस के लिए ये हैं टॉप 10 डेंटल कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला

Tue, 13 Jun 2023 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 के नतीजे जारी करने वाला है। 20 लाख से अधिक छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 के नतीजे जारी करने वाला है। 20 लाख से अधिक छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं एमबीबीएस के अलावा क्या हैं अवसर?

विज्ञापन

एमबीबीएस के अलावा उम्मीदवार बीडीएस में भी करिअर बना सकते हैं। बीडीएस में दाखिला के लिए पहले नीट यूजी परीक्षा पास करनी होती है। यह कोर्स चार वर्षों के लिए होता है। नीट एग्जाम को अच्छे नंबरों से पास करने के बाद ही आपको डेंटल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।

बीडीएस में ऐसे मिलेगा दाखिला

बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने की बात करें तो आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सबसे पहले कक्षा 12वीं साइंस (PCB) से पास करना होगा। कक्षा 12वीं पास होने के बाद आपको नीट प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई करना होता है और फिर इस परीक्षा को पास करना होगा। नीट प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद आपके अंक के अनुसार काउंसलिंग होती है और फिर आपको बीडीएस कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज मिलता है।
विज्ञापन

टॉप 10 बीडीएस कॉलेज

  1. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (SIMATS)

  2. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल

  3. डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ

  4. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज

  5. एबी शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज

  6. एसआरएम डेंटल कॉलेज

  7. श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान

  8. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मैंगलोर

  9. शिक्षा `ओ` अनुसंधान

  10. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें