फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी के आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू, यहां जानें प्रक्रिया

Wed, 20 Jul 2022 09:12 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2022 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 
 
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे भी बढ़ाया गया था। वहीं, परीक्षा एजेंसी एनटीए ने छात्रों को अब अपने आवेदन पत्र में सुधार की भी सुविधा दी है। जिन छात्रों से अपने आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है। वे अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन

इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
एनटीए ने अपने इंफोर्मेशन बुलेटिन में कहा है कि आवेदन पत्र की करेक्शन विंडो के बंद होने के बाद जानकारी में सुधार करने का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द इस कार्य को सावधानी से पूरा कर लें। वहीं, एनटीए ने बताया है कि आवेदन पत्र में सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही हो सकेंगे। सीयूईटी परीक्षा केवल सीबीटी मोड में ही होगी। 

CUET PG 2022: कैसे करना है करेक्शन?
  • सबसे पहले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET(PG) के आवेदन पत्र में सुधार से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र में जरूरी सुधार करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

एनटीए ने अपने नोटिस उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी जारी की है-: 
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय ने एम.एससी ओशियन एंड एटमॉस्फेरिक साइंस के कोर्स को वापस ले लिया है। जिन छात्रों ने इस कोर्स के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें अब अपने आवेदन पत्र में संशोधन करना होगा।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने (PGQP74) से ज्योतिष फलित और ज्योतिष गणित पाठ्यक्रम को वापस ले लिया है। इसे अब नए कोड (PGQP80) और (PGQP81) के तहत रखा गया है।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने डेवलपमेंट एंड लेबर स्टडीज कोर्स को (PGQP20) से वापस ले लिया है। इसे अब एक नए पेपर कोड (PGQP79) के तहत रखा गया है।
  • झारखंड विश्वविद्यालय ने संस्कृत (PGQP14) और मनोविज्ञान (PGQP46) के पाठ्यक्रम को वापस ले लिया है।
  • दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने CUET (PG) 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है।
अधिक जानकारी के लिए नोटिस को चेक करें- CUET PG NTA NOTICE
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें