फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET NEET JEE Merger: सीयूईटी के साथ नीट और जेईई को मर्ज करने पर अभी विचार नहीं- यूजीसी अध्यक्ष

Fri, 09 Sep 2022 03:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई फैसला लिया भी जाता है, तो इसका असर उन मौजूदा छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए जो कक्षा 11 और 12 में हैं। हमें उन्हें पर्याप्त समय देने की जरूरत है।
विज्ञापन
एम जगदीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE के सीयूईटी-यूजी के साथ विलय पर अभी कोई भी औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कोई भी भार नहीं डाला जाएगा। जगदीश कुमार की यह टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से दी गई जानकारी के बाद आई है। शिक्षा मंत्री ने बताया था कि अगले दो वर्षों के लिए जेईई और नीट को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के साथ मिलाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन

बीते महीने हुई थी घोषणा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) प्रमुख ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को भविष्य में सीयूईटी में मिला दिया जाएगा। जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी के साथ नीट और जेईई का विलय एक विचार है, जिस पर हम फ्लोट कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हितधारकों के बीच व्यापक चर्चा हो इस पर हमने कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने यह टिप्पणी भारतीय उच्च शिक्षा में प्रतिस्पर्धात्मकता और गुणवत्ता क्रांति को बढ़ाने के विषय पर आयोजित एक बैठक के दौरान की।

पर्याप्त समय देने की जरूरत
यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई फैसला लिया भी जाता है, तो इसका असर उन मौजूदा छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए जो कक्षा 11 और 12 में हैं। हमें उन्हें पर्याप्त समय देने की जरूरत है, कम से कम इसे अगले दो वर्षों में इसे लागू नहीं किया जाएगा। यह पर्याप्त परामर्श के बाद किया जाएगा।

पहला संस्करण संपन्न
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET-UG के पहले संस्करण का आयोजन जुलाई महीने में शुरू हुआ था और अगस्त में समाप्त हुआ है। परीक्षा के दौरान केंद्रों को लेकर समस्या और परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के कई मामले इस दौरान सामने आए थे। यूजीसी के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि परीक्षा के परिणाम 15 सितंबर या उससे पहले ही जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

सीयूईटी दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा
14.9 लाख आवेदन के साथ सीयूईटी यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले नंबर पर करीब  18 लाख आवेदन के साथ नीट और तीसरे नंबर पर करीब 09 लाख आवेदन की संख्या के साथ जेईई का स्थान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें