फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूईटी के लिए दो अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, यूजीसी ने कुलपतियों को भेजा परिपत्र

Sun, 27 Mar 2022 05:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET 2022 - Common University Entrance Test: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल, 2022 से शुरू होने जा रही है। हालांकि, अन्य विश्वविद्यालय और संस्थान भी इसे अपनाने को स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET - Common University Entrance Test: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, निदेशकों और कॉलेज प्राचार्यों को एक सर्कुलर भेजा है। इस सर्कुलर यानी परिपत्र में यूजीसी की ओर से स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने रविवार, 27 मार्च को मीडिया से बातचीत में कहा कि पत्र के माध्यम से सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों को लिखा गया है कि वे सीयूईटी दाखिला प्रक्रिया को अपनाएं। ताकि विद्यार्थियों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षा देने की चिंता नहीं करनी पड़े। 

 

विज्ञापन

दो अप्रैल से शुरू होंगे सीयूईटी आवेदन

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल, 2022 से शुरू होने जा रही है। हालांकि, अन्य विश्वविद्यालय और संस्थान भी इसे अपनाने को स्वतंत्र हैं। सीयूईटी की आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा के आयोजन और रिजल्ट तैयार करने तक की भूमिका नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सौंपी गई है। उम्मीदवार सीयूईटी समर्थ की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर 30 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

विद्यार्थियों को सिंगल विंडो अवसर प्रदान करेगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को सीयूईटी की अधिसूचना जारी की थी। सीयूईटी छात्रों को देश भर के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को सिंगल विंडो अवसर प्रदान करेगा। सीयूईटी-2022 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना को देख लेना चाहिए। वहीं, विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित किए जाने वाले पाठ्यक्रमों का विवरण उनके संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध होगा। 
 

 

विज्ञापन

पेपर 12वीं के सिलेबस पर आधारित होंगे 

एनटीए ने अधिसूचना में बताया कि परीक्षा में प्रश्न-पत्र कक्षा-12वीं एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होंगे। परीक्षा में चार भाग-  सेक्शन-1ए में 13 भाषाएं, सेक्शन-1बी में 19 भाषाएं, सेक्शन-2 में 27 डोमेन विशिष्ट विषय विकल्प के तौर पर चुनने हेतु उपलब्ध होंगे और सेक्शन-3 में सामान्य टेस्ट आदि होंगे। प्रत्येक अनुभाग से विकल्प चुनना अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार का चुना हुआ विकल्प संबंधित विश्वविद्यालय की पाठ्यक्रम सूची में होना चाहिए। वहीं, एक उम्मीदवार सेक्शन-1ए और सेक्शन-1बी को मिलाकर अधिकतम तीन भाषाओं का चयन कर सकता है। चुनी गई भाषाएं डोमेन विशिष्ट विषयों के स्थान पर होनी चाहिए। वहीं, सेक्शन-2 के तहत उम्मीदवार अधिकतम छह विषय चुन सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें