फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUCET Admit Card 2020: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 10 Sep 2020 03:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

CUCET Admit Card 2020: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गुरुवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए। जिन अभ्यर्थियों ने इस साल CUCET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी cucetexam.in के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-TS POLYCET Result 2020 परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


CUCET 2020 परीक्षा इस साल 18 सितंबर से 20 सितंबर के बीच होगी।  इस पहले यह प्रवेश परीक्षा मई में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। ये परीक्षा भारत के 141 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिसमें देशभर से 18 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से, छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर, एकीकृत पंचवर्षीय और शोध कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन


CUCET 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cucetexam.in पर जाएं।
चरण 2 : यहां होमपेज पर आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड का लिंक मिलेगा।
चरण 3 : जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
चरण 4: जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
चरण 5 : इसके बाद आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें