फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Result Out: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट घोषित, यहां और ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड

Fri, 03 Mar 2023 06:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Result Out: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट घोषित, यहां और ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड
विज्ञापन
CTET Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Result Out at ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटेट (CTET) के दिसंबर 2022 सत्र के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी यानी सीटेट का परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा।  

विज्ञापन

 

CTET Result Out: 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

इस बार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET दिसंबर 2022 के पेपर 1 के लिए कुल 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,22,959 ने परीक्षा दी थी और 5,79,844 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। वहीं, पेपर 2 में, पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 15,39,464 है। उनमें से 12,76,071 परीक्षा में शामिल हुए और 3,76,025 ने क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET Result देख सकते हैं। 


यह भी पढ़ें : Sarkari Result Live: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए क्वालिफाई; पढ़ें ताजा अपडेट 

विज्ञापन

CBSE CTET Dec 2022 Results स्कोर कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. CBSE CTET Dec 2022 Result को देखने के लिए होम पेज पर नीली पट्टी में स्क्रॉलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। 
  4. यहां अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन करें।
  5. सीटीईटी परिणाम/ स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवार मार्क शीट या स्कोर कार्ड प्रिंट आउट लेकर इसे सहेज सकते हैं।
 

 यह भी पढ़ें : CTET Result: सीटेट स्कोर कार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी, सीबीएसई ऐसे रखेगा सुरक्षित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें