फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में बढ़ती मांग को देखकर IIT ने उठाया बड़ा कदम, शुरू की नई बैचलर पढ़ाई

Sat, 28 Dec 2019 11:06 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जो लोग डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, अब उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 सेे आईआईटी दिल्ली बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के साथ-साथ बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडीईएस) प्रोग्राम की पढ़ाई भी कराएगा। अभी तक आईआईटी बॉम्बे समेत कुछ पुराने आईआईटी बैचलर ऑफ डिजाइन की पढ़ाई करवाते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिजाइनिंग में डिग्रीधारकों की भारी मांग के मद्देनजर आईआईटी दिल्ली ने स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि इससे पहले मास्टर ऑफ डिजाइन की पढ़ाई करवाई जा रही थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- साल 2020 में स्कूलों में कब-कब होंगी छुट्टियां, जारी हुई अवकाश तालिका  

संस्थान के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम 2020 सत्र से शुरू करेगा। अभी तक डिपार्टमेंट मास्टर ऑफ डिजाइन करवा रहा था। मार्केट में यह प्रोग्राम करने वाले छात्रों की बेहद मांग है। मास्टर के साथ बैचलर प्रोग्राम शुरू करना भी जरूरी था। बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम का पहला बैच 30-40 सीटों से शुरू होगा। दाखिला राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। इसमें दाखिले के लिए उम्मीदवार को गणित व रसायन की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नए एमटेक प्रोग्राम को मिली मंजूरी-

आईआईटी दिल्ली को चार नए एमटेक कोर्स कराने की अनुमति मिल गई है। इनमें एमटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एमटेक इन इलेक्ट्रिकल व्हीकल, एमटेक इन साइबर सिक्योरिटी समेत एक अन्य प्रोग्राम शामिल है। इन सभी प्रोग्राम में दाखिला गेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें : RBI: नौ सौ से अधिक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, इन पड़ावों को करना होगा पार

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें