फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! CBSE CTET 2020 परीक्षा को लेकर वायरल हो रहा है ये फेक नोटिस, जानें पूरा सच

Sat, 24 Oct 2020 11:32 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CTET 2020 exam date
विज्ञापन

CTET 2020 exam date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2020 परीक्षा को लेकर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस के संबंध में अभ्यर्थियों को सावधान रहने की सलाह दी है। दरअसल, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर एक फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह नोटिस सीबीएसई सीटीईटी जुलाई 2020 परीक्षा के संबंध में है, जिसका आयोजन होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई द्वारा सीटेट जुलाई 2020 परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर 2020 को किया जाएगा। लेकिन बोर्ड ने इस संबंध में एक ट्वीट के जरिये स्पष्ट किया है कि यह वायरल खबर पूरी तरह से फर्जी है।

 
 

ये भी पढ़ें : CBSE ने 24 घंटों में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए एक दिन में कैसे हुआ ये संभव

विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने जानकारी दी है कि सीटीईटी 2020 परीक्षा के बारे में 5 नवंबर को आयोजित होने वाली खबर गलत है। संशोधित परीक्षा की तारीखें अभी तक तय नहीं की गई हैं। इस संबंध में कोई भी जानकारी सीबीएसई और सीटीईटी की वेबसाइट्स cbse.nic.in और ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट जुलाई 2020 (CTET July 2020) का आयोजन 5 जुलाई 2020 को किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें