फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam 2022: जानें सीटेट में किन बातों पर निर्भर करती है सफलता, कितने फीसद अभ्यर्थी हो पाते हैं पास

Wed, 07 Dec 2022 02:18 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी 15 दिसम्बर के आस-पास शुरू होने जा रही सीटेट 2022 परीक्षा में भाग लेंगे। इस वर्ष दिसम्बर - जनवरी 2022-23 में इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बैठने की संभावना है।
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा में आवेदन के बाद अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की घोषणा के मुताबिक दिसम्बर 2022 में ही सीटेट परीक्षा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। हालांकि सीबीएसई ने कोई तिथि अभी तक तय नहीं की है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि 15 दिसम्बर के आस-पास सीटेट 2022 परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो सीटेट परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वह देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम के द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Course : Join Now की मदद से सरकारी शिक्षक बनने का सपना साकार कर सकते हैं। इससे पहले हजारों अभ्यर्थियों ने सफलता के इस कोर्स की सहायता से सरकारी सीटेट पात्रता हासिल कर नौकरी पाई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट 2022 ईबुक 
सीटेट 2022 सैलरी 

इन बातों पर निर्भर करती है सफलता 

सीटेट परीक्षा क्लीयर करने के लिए अभ्यर्थी के द्वारा समय प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। क्योंकि सीटेट परीक्षा की तैयारी सभी विषयों पर पकड़ बनाने के लिए एक रूटीन के हिसाब से करनी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी पिछले सालों के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट के जरिए भी अभ्यास कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें पेपर के पैटर्न के बारे में पता चलेगा। साथ ही टाइम कितना कम है इसकी भी जानकारी हो जाएगी। अभ्यर्थी सीटेट की अगर नोट्स बनाकर सब्जेक्ट वाइज तैयारी शुरू करते हैं तो उन्हें जल्दी सफलता मिलती है। अगर आपको सीटेट परीक्षा की तैयारी में कोई समस्या आ रही है तो आप सफलता के CTET Detailed Course की भी सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स में आपको इस फील्ड में वर्षों का अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने का मौका मिलेगा। सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थी को सफल होने के लिए कुल 150 अंकों में 90 या इससे ऊपर स्कोर करना होता है। 

इतने फीसद अभ्यर्थी ही हो पाते हैं सफल

CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई CTET 2021 के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि इससे भी पहले जनवरी 2021 में आयोजित हुई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
 

सीटेट परीक्षा आवेदक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी सफल अभ्यर्थी 
दिसंबर 2021 पेपर-1 18,92,276 14,95,511 4,45,467
दिसंबर 2021 पेपर-2 16,62,886 12,78,165 2,20,069
जनवरी 2021 पेपर-1 16,11,423 12,47,217 4,14,798
जनवरी 2021 पेपर-2 14,47,551 11,04,454 2,39,501 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, SBI क्लर्क, SBI पीओ समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें