केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जा रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर को समाप्त हो गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। जोकि परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किए जा सकते हैं। जिसमें उन्हें परीक्षा केंद्र और परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। CBSE अब इन आवेदकों के लिए परीक्षा का आयोजन मिड दिसंबर से जनवरी 2023 के बीच कर सकती है। क्योंकि सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा का यह 16वां एडीशन है और पिछले साल की तरह इस साल भी इसका आयोजन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो आपको आज ही सफलता डॉट कॉम की मदद लेनी चाहिए। दरअसल सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास CTET Detailed Course : Join Now की शुरूआत की है।
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और अभ्यर्थियों को कक्षा 1 से 5 तक का शिक्षक बनने के लिए इसके पेपर 1 तथा कक्षा 6 से 8 तक का शिक्षक बनने के लिए इसके पेपर 2 में हिस्सा लेना होता है। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सीटेट परीक्षा में सफलता के प्रतिशत की बात करें तो ये 2011 से अब तक अलग अलग रहा है। 2021 सीटेट परीक्षा में दोनों पेपरों में तकरीबन 25 फीसद अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी कई संस्थानों में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी खास तौर पर केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं और शिक्षक की नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की पहली पसंद केंद्रीय शिक्षण संस्थान ही होते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल भी अपने यहां शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के समय CTET पास अभ्यर्थियों को वरीयता देते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, SSC CGL, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।