CTET Answer Key Objection Window: कल रात 11.59 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा। उठाई गई किसी भी आपत्ति के सही पाए जाने पर CBSE संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसके खिलाफ आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01/01/2025 से 05/01/2025 (11:59 बजे तक) उत्तर कुंजी को चुनौती देने का प्रावधान है।"
CTET Answer Key Objection Fee: इतना है आपत्ति शुल्क
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना आवश्यक है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी उत्तर कुंजी में विषय विशेषज्ञों द्वारा कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
CTET December Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा, कब आयेगा परिणाम?
सीबीएसई ने 14 और 15 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा आयोजित की थी। रुझानों के अनुसार, जनवरी के तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी होने की उम्मीद है। अभी तक, परिणाम जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
CTET Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in. पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर नवीनतम समाचार अनुभाग देखें।
- अनंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
- उत्तरों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सीटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।