CTET Admit Card 2021-22 : ऑनलाइन होगी परीक्षा
इस साल सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से लेकर 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली पेपर-2 और 17 दिसंबर, 2021 को होने वाले दोनों पेपर को स्थगित कर दिया गया था। अब इस परीक्षा को 21 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा।
CTET Admit Card 2021-22 : कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Download Admit Card CTET December 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
5. जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें.
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है और इसे साथ रखना न भूलें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ अपना वेद्य पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं।