ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी हुई जारी
बोर्ड ने आंसर-की के साथ-साथ उम्मीदवारों की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है। इसके जरिए अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने किन प्रश्नों के लिए कौन-सा विकल्प चुना था। इससे उन्हें अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में आसानी होगी।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
बोर्ड के अनुसार, केवल वही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिनके साथ उचित और प्रमाणित साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीबीएसई आवश्यक संशोधन करेगा और उसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम परिणाम इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CTET Marking Scheme 2026: मार्किंग स्कीम
सीटीईटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते।
पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में कुल 150-150 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 प्रतिशत निर्धारित हैं।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'View/Challenge Answer Key – CTET 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम परिणाम के लिए बोर्ड द्वारा जारी फाइनल आंसर-की का ही इंतजार करें, क्योंकि प्रोविजनल आंसर-की केवल संदर्भ के लिए जारी की जाती है।