पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सीटीईटी में कम से कम 60% अंक हासिल करने होंगे। 150 अंकों की परीक्षा में यह 90 अंक होते हैं। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं, यानी 150 में से 82 अंक।
आवेदन फॉर्म में ऐसे करें संशोधन
- सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CTET September 2026 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे चुनें।
- जरूरी बदलाव करने के बाद फॉर्म को ध्यान से जांच लें।
- संशोधन पूरा होने के बाद सबमिट/फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
- संशोधित फॉर्म का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।