IIT Madras: आईआईटी मद्रास स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ नए विषय सीखने का शानदार मौका दे रहा है। स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के तहत छात्र अलग-अलग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, ऐसे में इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास से जुड़ने का शानदार मौका है। संस्थान पहली बार अपने ‘स्कूल कनेक्ट’ प्रोग्राम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को इसमें शामिल होने का अवसर दे रहा है। प्रोग्राम के अक्तूबर 2026 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इन कोर्स की शुरुआत 5 अक्तूबर 2026 से होगी।
किन 17 कोर्स में ले सकते हैं दाखिला?
क्र.सं.
कोर्स का नाम
क्या सीखेंगे
1
डेटा साइंस एंड AI
डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी जानकारी
2
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स
इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर का परिचय
3
आर्किटेक्चर एंड डिजाइन
डिजाइनिंग और निर्माण कला की बुनियादी जानकारी
4
इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम्स
इंजीनियरिंग और जैविक प्रणालियों की जानकारी
5
फन विद मैथ एंड कंप्यूटिंग
गणित और कंप्यूटिंग को आसान और मजेदार तरीके से समझना