CTET 2024: इस दिन होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को किया जाना है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से 5 तक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है।
CTET 2024: जीवन भर के लिए वैध रहेगा प्रमाणपत्र
CTET प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। जिन लोगों ने सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण भी कर ली है, वो अपने अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
CTET 2024: कैसे करें आवेदन
CTET 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Apply for CTET Jan 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- पंजीकरण संख्या की मदद से लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।